हाजीपुर में पुल निर्माण कंपनी के कैंप में लगी भीषण आग, कई सिलेंडर ब्लास्ट, करोड़ों के नुकसान का है अनुमान

DNB Bharat

लगभग 50 से 55 गैस सिलेंडर विस्फोट का है अनुमान, विस्फोट की आवाज तीन चार किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के वैशाली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हाजीपुर में गांधी सेतु के पास पुल निर्माण कंपनी के बेस कैंप में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लगने की सूचना मिल रही है। फायरब्रिगेड टीम की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन इस अगलगी में एसपी सिंघल कंपनी का बेस कैंप पूरी तरह जलकर खाक हो गया है और इस घटना में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान के अनुमान है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा कि बहुत दूर तक गैस सिलेंडर के पार्ट्स गिरे हुए मिले है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 50 से 55 गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ है जिसकी आवाज तीन चार किलोमीटर दूर तक सुनी गई है। वहीं मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया है। अग्निशमन विभाग के डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि दमकल की सात गाड़ी आग बुझाने में लगी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article