राजगीर में 78 वीं बिहार राज्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (बीमाकॉन) एवं आईएमए का 19 वां मिलन समारोह के आयोजन की तैयारी जोरों पर

DNB Bharat

राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 26 फरवरी को होना है आयोजन। 400 चिकित्सक होंगे शामिल।

डीएनबी भारत डेस्क 

राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 26 फरवरी को 78 वीं बिहार राज्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( बीमाकॉन ) और आईएमए का 19 वां मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा । दोनों सम्मेलन में देशभर के करीब 500 नामी गिरामी डॉक्टर हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में आए चिकित्सक अपने अनुभवों को आपस में शेयर करेंगे। नयी जानकारियों से अन्य डॉक्टर लाभान्वित होंगे।

- Sponsored Ads-

शुक्रवार को बिहारशरीफ के आईएमए में सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि चिकित्सा जगत में नित्य नए नए खोज होते रहते हैं। पुरानी बीमारियों के भी इलाज के नए तरीके इजाद होते रहते हैं। इस वर्ष का टॉपिक ईजी लाइफ मैटर हर जिंदगी को बचाना हमारी प्राथमिकता है।

इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से दक्ष डॉक्टर अपने अनुभवों को साझा करेंगे।उन्होंने कहा कि आईएमए एकमात्र ऐसी संस्था है जो डॉक्टरों के हित के लिए लड़ने का काम करता है। जब बाबा रामदेव जैसा कोई पागल कोरोना काल के दौरान हम डॉक्टरों के विरुद्ध कुछ अनाप-शनाप बोल देता है तो ऐसे पागल बाबा से लड़ने के लिए भी आइएमए हमेशा खड़ा रहती है। बाबा रामदेव ने कोरोना काल के दौरान बयान दिया था कि डॉक्टरों के गलती के चलते ही इतने सारे लोगों की मौत हुई।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article