अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जीविका के सदस्यों को किया गया सम्मानित

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत अतरुआ स्थित मनीषा जीविका संकुल संघ की ओर से महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आहुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समन्वयक सुजाता कुमारी और गणेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर के किया। विभिन्न समूहों की महिलाओं ने रंगोली कार्यक्रम, वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जीविका के सदस्यों को किया गया सम्मानित 2प्रतियोगिता के बाद महिलाओं को संबोधित करते हुए सुजाता कुमारी ने कहा कि महिलाएं आदि शक्ति होती हैं। हमें मिलकर एकजुट हो क्षेत्र और राज्य के विकास में योगदान देना होगा। साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जीविका के सदस्यों को किया गया सम्मानित 3मौके पर उपस्थित गणेश कुमार, रश्मि भारती, संजीव कुमार एवं संकुल संघ के गायत्री देवी,पिंकी देवी आर्य विनीता देवी द्वारा विजेता महिलाओं को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

Share This Article