हर हर महादेव से गुंजा शिवालय, प्रथम सोमवारी को भक्तों ने किया जलाभिषेक

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सभी शिवालयों में देखी गई श्रद्धालुओं की भाड़ी भीर।

डीएनबी भारत डेस्क 

सावन के प्रथम सोमवारी के मौके पर सोमवार को प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेशंकर को जलाभिषेक एवं पूजा पाठ करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का उमड़ा भीड़। भक्तों द्वारा हर हर महादेव की जयघोष मंदिर परिसर दिनभर गुंजायमान रहा।

- Sponsored Ads-

बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भी पूरे दिन उपवास रहकर सोमवारी का व्रत रखा और संध्या समय भोला बाबा की पूजा अर्चना कर ब्राम्हण भोजन व दान देकर व्रत का निस्तार किया।

इस मौके पर प्रखंड के प्रसिद्ध बुढ़वा बाबा मंदिर मेंघौल, नवतारकेश्वर नाथ महादेव मंदिर मटिहानी पश्चिम, मनोकामना मंदिर बाड़ा के अलावे मेंघौल पेठिया, मेघौल पुवारी शिवालय, मलमल्ला, फ़फौत, मिर्जापुर, खोदावंदपुर, मुसहरी, चलकी, योगिडीह, चकवा, बरियारपुर पूर्वी, नारायणपुर, सागी, मालपुर, प्रखंड कॉलनी शिव मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। संध्या समय मंदिर परिसर की साफ सफाई कर सजाकर भक्तों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article