नालंदा एनएच पर चलती स्कार्पियों में लगी अचानक आग, बाल बाल बची लोगों की जान

DNB Bharat

नालंदा जिला के दीपनगर थाना के विजवनपर रेल्वे क्रॉसिंग की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के दीपनगर थाना इलाके के रेलवे क्रॉसिंग विजवनपर के समीप शॉर्ट सर्किट से स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही 112 आपातकालीन वाहन के पुलिस पदाधिकारी व जवान मौके पर पहुंच कर स्थानीय नागरिकों की मदद से आग पर काबू पाया।

- Sponsored Ads-

चालक ने बताया कि स्कॉर्पियो नवादा निवासी आर्मी जवान चंदन सिंह का है। गांव में एक व्यक्ति का तबियत खराब हो गया था। उसे बिहारशरीफ अस्पताल छोड़ कर वापस लौट रहे थे। इसी बीच अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा। धुंआ निकलते देख वे गाड़ी को बीच सड़क खड़ा कर कूद गए। इसी बीच स्कॉर्पियो में आग लग गई।

आग की लपटे अचानक तेज हो गई। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना 112 पर दिया। सूचना मिलते ही 112 के पुलिस पदाधिकारी सीपाही गणेश पासवान ,चालक विभाष कुमार ठाकुर और महिला सीपाही सनुराधा कुमारी मौके पर पहुंच कर आग पर आग काबू पाया। हालांकि तब तक स्कॉर्पियो का बहुत हिस्सा जल गया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article