नौ दिवसीय सीताराम नाम संकीर्तन नवाह महायज्ञ शुक्रवार को हुआ संपन्न

DNB BHARAT DESK

नौ दिवसीय सीताराम नाम संकीर्तन नवाह महायज्ञ शुक्रवार को हुआ संपन्न

 डीएनबी भारत डेस्क 

भगवानपुर, प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पासोपुर गांव में चल रहे नौ दिवसीय सीताराम नाम संकीर्तन नवाह महायज्ञ शुक्रवार को संपन्न हुआ. गत नौ दिनों तक चलने वाले संगीत के विभिन्न धुनों पर सीताराम सीताराम नाम संकीर्तन महायज्ञ पासोपुर सहित आसपास के गावों में भक्तिमय माहौल बना रहा. इस महायज्ञ के अंतिम दिन हवन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महिला-पुरूष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

- Sponsored Ads-

नौ दिवसीय सीताराम नाम संकीर्तन नवाह महायज्ञ शुक्रवार को हुआ संपन्न 2

इस महायज्ञ को सफल बनाने में महंथ रामाशीष दास, पंडित अजय झा, राम यतन राय, अनील राय, राधेश्याम राय, महेश झा, मुनेश्वर राय, फौदार राय, मनीष कुमार उर्फ कन्हैया, गोपाल कुमार, सुजीत कुमार महंथ, पंकज राय, विनय राय, राम जीवन राय सहित गांव के दर्जनों युवाओं की टोली दिन-रात जुटे रहे. ग्रामीणों ने बताया कि विगत 48 वर्षों से यहां नवाह महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है.

नौ दिवसीय सीताराम नाम संकीर्तन नवाह महायज्ञ शुक्रवार को हुआ संपन्न 3

बेगूसराय, भगवानपु  संवाददाता गणेश कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article