‘एक अनार दो बीमार’, एक महिला के ऊपर दो लोगों ने जताया पति होने का हक, महिला ने कहा…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा में सोमवार को ‘एक अनार दो बीमार’ की तर्ज पर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जहां एक महिला के ऊपर दो लोगों ने पति होने का दावा किया। मामले में दोनों व्यक्ति उक्त महिला के साथ थाने पहुंच गए जहां घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा जिसे देखने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई। दरअसल मामला नालंदा के परवलपुर थाना क्षेत्र की है जहां ढीवरीपर गांव निवासी बबलू कुमार ने बताया कि उसकी शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी।

- Sponsored Ads-

अपनी पत्नी से उसके तीन बच्चे भी हैं लेकिन विगत एक वर्ष पूर्व उसकी पत्नी को 3 बच्चों के पिता धीरेंद्र से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। महिला के पहले पति ने कहा कि वह अपनी पत्नी के बगैर नहीं रह सकता है वहीं महिला अपने दूसरे पति के साथ रहने की बात कह रही थी। मामले को चले लंबे हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच पुलिस ने महिला के दूसरे पति की पत्नी को भी थाना बुलाकर मामले को निपटाने की कोशिश की।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article