बेगूसराय के सभी विधानसभा क्षेत्र में समय देंगे एवं लोगों की समस्याओं को सुनेंगे – गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र में लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज कार्यकर्ताओं के द्वारा बेगूसराय में गिरिराज सिंह के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की बेगूसराय के कार्यकर्ताओं की बदौलत वह तीसरी बार सांसद बने हैं तथा केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार का हाथ मजबूत कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के सभी विधानसभा क्षेत्र में समय देंगे एवं लोगों की समस्याओं को सुनेंगे - गिरिराज सिंह 2उन्होंने कहा कि मैं पूर्व में भी कहा था की हमसे भूल भी हुई होगी लेकिन उसे माफ करें आज भी कह रहा हूं कि अगर मैं किसी गलत रास्ते पर जा रहा होऊं तो कार्यकर्ता मुझे अपना समझकर सही सुझाव दे सकते हैं । उन्होंने कहा कि अपने तीसरे संसदीय कार्यकाल में वह बेगूसराय के सभी विधानसभा क्षेत्र में समय देंगे एवं लोगों की समस्याओं को सुनेंगे।

बेगूसराय के सभी विधानसभा क्षेत्र में समय देंगे एवं लोगों की समस्याओं को सुनेंगे - गिरिराज सिंह 3खास तौर पर उन्होंने जीविका दीदियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने उन्होंने कहा की जीविका दीदी ने बढ़ चढ़ कर मेरे इस चुनाव में हिस्सा लिया था और उन्ही की मेहनत का नतीजा है कि आज गिरिराज सिंह तीसरी बार सांसद बनकर नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत कर रहे हैं ।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article