नीतीश को सीएम भाजपा ने बनाया, और यह दस्तूर है कि लोग बनाने वाले को भूल जाते हैं – सम्राट चौधरी

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर पलटवार किया है।खगड़िया में आज सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार और लालू यादव को सीएम बनाने वाला भाजपा है। दुनिया का दस्तूर है जो जिसे बनता है उसे वह भूल जाता है।इसलिए नीतीश कुमार बोलते है कि भाजपा नेताओं के बयान का वह नोटिस नहीं लेते हैं।

- Sponsored Ads-

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार खुद जदयू को राजद में विलय करना चाहते हैं तभी तो वर्ष 2025 के चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा जदयू नेता के बजाय तेजस्वी को बनाने का ऐलान किए है। वही 24 के एमपी चुनाव के सवाल पर कहा कि 35 सीट पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी।  नीतीश और लालू ये दोनों सामंती हैं। इन दोनों के खिलाफ भाजपा लड़ेगी। सम्राट चौधरी एक कार्यक्रम में भाग लेने खगड़िया आए हैं।

खगड़िया से राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article