वज्रपात से हुई मौत पर सीएम ने व्यक्त की शोक संवेदना, मृतक के परिजन को चार लाख राशि की घोषणा

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क 

वज्रपात से सुपौल में 02 लोग एवं औरंगाबाद में 01 बच्ची की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं और उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article