शराब मामले के फरार आरोपी को बछवाड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा तीन पंचायत के गोपालपुर गांव में सोमवार की रात बछवाड़ा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर शराब मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि चमथा तीन पंचायत के गोपालपुर गांव निवासी श्री किशुन राय का पुत्र विकाश राय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ बछवाड़ा थाना में शराब कारोबार मामले के प्राथमिकी अभियुक्त हैं। आरोपी के घर से 1008 लीटर देशी शराब बरामद किया गया था। जिसके बाद उक्त आरोपी न्यायलय से फरार चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पुछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article