सीवान में मतदान शुरू, मुख्य पार्षद प्रत्याशी के पुत्र को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

आज पूरे बिहार में नगर निगम में पर्षद और मेयर के चुनाव के लिए मतदान जारी है इसके साथ ही नगर पंचायत का भी मतदान चल रहा है। लेकिन मतदान से पहले ही बदमाशों ने सीवान में एक मुख्य पार्षद प्रत्याशी के पुत्र को गोली मार दी जिससे वे घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल प्रत्याशी पुत्र  की पहचान पिंटू कुशवाहा के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

पिंटू कुशवाहा आंदर नगर पंचायत के चेयरमैन प्रत्याशी के पुत्र हैं। जिन्हें बदमाशों ने आंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ही गोली मार कर घायल कर दिया। गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के लोगो ने उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां वे इलाजरत हैं। मामले में कुछ लोगों ने बताया कि एक अन्य मुख्य पार्षद प्रत्याशी के द्वारा बीती रात भरटोलिया गांव में पैसा बांट कर अपने पक्ष में वोट डालने का दवाब बनाया जा रहा था। उसी का विरोध पिंटू ने किया इसलिए इसे गोली मारकर विरोधी गुट ने घायल कर दिया।

Share This Article