लखीसराय में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

कवैया थाना कि पुलिस ने लखीसराय जिला के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन स्थित टेंपो स्टैंड के पास से गुप्त सूचना के आधार पर एक शराब तस्कर सहित भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया है। बताते चलें कि कवैया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराब तस्कर भारी मात्रा में अवैध शराब खपाने को लेकर लखीसराय रेलवे स्टेशन स्थित टेंपो स्टैंड के पास एक वाहन में शराब तस्करी के लिए ले जा रहा है।

मामले की सूचना पर कवैया थाना प्रभारी वैभव कुमार के निर्देश पर कवैया थाना के अवर निरीक्षक कुमार संजीव पुलिस जवानों के साथ पटना जिला निवासी व हाथीदह थाना क्षेत्र के बाटा मोड़ के रहने वाले अनिल चौधरी को रंगे हाथ भारी मात्रा में अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

- Sponsored Ads-

लखीसराय से सरफराज आलम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article