नालंदा: बिहार शरीफ के जेडीयु पार्टी कार्यालय मे जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गयी 38 वां पुण्यतिथि

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहार शरीफ स्थित जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू) पार्टी कार्यालय में महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 कार्यक्रम में नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार, जेडीयू अध्यक्ष एमडी अरशद और प्रवक्ता भवानी सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर दबे-कुचले, शोषित और वंचित समाज की बुलंद आवाज थे।

 नालंदा: बिहार शरीफ के जेडीयु पार्टी कार्यालय मे जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गयी 38 वां पुण्यतिथि 2उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को समर्पित कर दिया।उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जननायक के पदचिह्नों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करने में जुटे हैं। आज राज्य में जो विकास की धारा बह रही है, वह कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों और उनके दिखाए मार्ग का ही परिणाम है।

नालंदा: बिहार शरीफ के जेडीयु पार्टी कार्यालय मे जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गयी 38 वां पुण्यतिथि 3श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि समाज में गरीब और अमीर के बीच की खाई को पाटना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कमजोर वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर देना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना ही जननायक के विचारों का मूल संदेश है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article