संत जेवियर स्कूल रानी के बच्चों ने देखा शांति स्तूप और वेणुवन, शैक्षणिक यात्रा से लौटे खिले चेहरे

DNB Bharat Desk

मुख्यमंत्री बिहार परिभ्रमण योजना के अंतर्गत संत जेवियर स्कूल रानी समेत अन्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक भ्रमण पर नालंदा, राजगीर व पावापुरी ले जाया गया। विद्यालय के निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बिहार की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और शिक्षा परंपरा से अवगत कराना था।

- Sponsored Ads-

भ्रमण के दौरान बच्चों ने विश्व प्रसिद्ध प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेषों का अवलोकन किया और जाना कि किस प्रकार यह शिक्षा का वैश्विक केंद्र हुआ करता था। राजगीर में छात्रों ने शांति स्तूप, वेणुवन तथा गर्म जल कुंडों का भ्रमण कर उनके ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को समझा।

संत जेवियर स्कूल रानी के बच्चों ने देखा शांति स्तूप और वेणुवन, शैक्षणिक यात्रा से लौटे खिले चेहरे 2भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने प्रत्येक स्थल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक महत्व की विस्तृत जानकारी बच्चों को दी और कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में अनुशासन, सहयोग और सामाजिक व्यवहार का भी विकास होता है।

संत जेवियर स्कूल रानी के बच्चों ने देखा शांति स्तूप और वेणुवन, शैक्षणिक यात्रा से लौटे खिले चेहरे 3

बच्चों ने बताया कि पुस्तकों में पढ़े गए ऐतिहासिक स्थलों को प्रत्यक्ष देखना उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। पूरे यात्रा के दौरान बच्चे काफी खुश और उत्साहित थे। मौके पर शिक्षक,शिक्षिका समेत विद्यालय के छात्र मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article