नालंदा: दीपनगर मंडल कारा में डीएम एसपी ने किया छापेमारी, छापेमारी से कैदियों में मचा हड़कंप

DNB Bharat Desk

 

डीएसपी जेल अधीक्षक रहे मौजूद, कई दस्तावेज बरामद और पाई त्रुटियां

 

डीएनबी भारत डेस्क

सीएम के निर्देश पर नालंदा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को बिहारशरीफ मंडल कारा में एक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में एसडीओ, डीएसपी और कई थानों की पुलिस भी शामिल थी। यह छापेमारी लगभग ढाई घंटे तक चली।

- Sponsored Ads-

नालंदा: दीपनगर मंडल कारा में डीएम एसपी ने किया छापेमारी, छापेमारी से कैदियों में मचा हड़कंप 2अचानक हुई इस छापेमारी से जेल में बंद कैदियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस छापेमारी में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुछ कागजात मिले हैं जिन पर कुछ फोन नंबर लिखे हुए हैं।

नालंदा: दीपनगर मंडल कारा में डीएम एसपी ने किया छापेमारी, छापेमारी से कैदियों में मचा हड़कंप 3इन नंबरों के इस्तेमाल के बारे में जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जेल के मेडिकल सेल में कुछ गड़बड़ियां पाई गई हैं और कुछ कैदी बहुत दिनों से ओवर स्टे कर रहे हैं। इन मामलों की भी जांच की जा रही है।जिलाधिकारी ने आगे बताया कि जेल की बाउंड्री की जांच की गई है और पाया गया है कि कुछ जगहों पर बाउंड्री को ऊंचा करने की आवश्यकता है।

नालंदा: दीपनगर मंडल कारा में डीएम एसपी ने किया छापेमारी, छापेमारी से कैदियों में मचा हड़कंप 4इसके अलावा, कुछ वॉच टावर की स्थिति भी खराब है जिसे ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेल में पाई गई सभी कमियों को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article