बेगूसराय में गंगा जलस्तर बढने से लोगो की बढ़ी परेशानी, निचले ईलाके मे बसे लोगो के घरों में घुसा बाढ़ का पानी, लोग पलायन को मजबूर

 

डीएनबी भारत डेस्क

फिर से गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगो के बीच परेशानी उत्पन्न हो गया है जहा गंगा खतरे के निशान को पार कर गया है वही बेगूसराय मे निचले ईलाके मे बसे लोगो के बीच परेशानी काफी बढ सी गयी है। तेघरा प्रखंड के रात गांव पंचायत के भगवानपुर चक्की का तस्वीर दिखा रहे है जहा लोगो के घरो मे गंगा का पानी घुस गया है।

जिससे लोग घर द्वार छोड़कर उपरी इलाके मे जाने को विवश है। वही स्कूल मे पानी भर जाने से बच्चो को पठन पाठन मे समस्या उत्पन्न हो गयी है जहा परीक्षा होना था लेकिन बाढ़ की वजह से स्कूल बंद कर दी गई है। अचानक आयी पानी से लोग घर द्वार छोड़कर पलायन करने को मजबूर है।

Midlle News Content

आप तस्वीर मे देख सकते है किस कदर माथे पर झोला मोटा लेकर नये आशियाना की खोज मे लोग घर द्वार छोड़कर जाने को मजबूर है।अचानक गंगा की जलस्तर बढने से लोगो को खाने पीने के साथ पशु के चारा की संकट उत्पन्न हो गया है किसान अपने अपने पशु को पानी से निकाल कर सुरक्षित जगह जाने को विवश हो रहे है।

बवही स्थानीय लोगो ने बताया की नाव की व्यव्स्था नही रहने से आवागमन मे काफी परेशानी हो रही है और अभी तक प्रशासन के तरफ कोई व्यवस्था नही किया गया है।वही बाढ का निरिक्षण करने पहुंचे

तेघरा एसडीओ राकेश कुमार को लोगो ने अपनी समस्या बताया एसडीओ ने बताया की नाव की व्यव्स्था की जा रही है और रहने के लिए प्लास्टिक के आलावे मेडिकल टीम को बोला गया।और है।और लाइट के लिए जेनरेटर की व्यवस्था की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -