समस्तीपुर नगर निगम के मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद व वार्ड पार्षदों को पशु प्रेमी महेंद्र प्रधान ने किया सम्मानित

DNB Bharat

मुख्य पार्षद अनिता राम ने कहा नगर निगम का विकास मेरी पहली प्राथमिकता।

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर नवगठित नगर निगम के चुनाव में जीते हुये मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद व वार्ड पार्षदों को ज़िला के लोकप्रिय समाजसेवी सह पशुप्रेमी महेंद्र प्रधान के गजराज पैलेस में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-

जिसमें मुख्य पार्षद अनिता राम, उपमुख्य पार्षद राम बालक पासवान, वार्ड 23 की पूर्व मुख्य पार्षद व नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद अर्चना देवी, लगातार दूसरी बार विजयी रही वार्ड 33 की लोकप्रिय वार्ड पार्षद रूबी कुमारी, वार्ड 18 के अज़ीज़ूर रहमान, वार्ड 21 की शिप्रा कुमारी, वार्ड 06 के दिनेश कुमार, वार्ड 22 के सुजय कुमार सहित अन्य पार्षद को मिथिला के परंपरिक संस्कृति अंगवस्त्र, पाग एवं बुके देकर सभी निर्वाचित वार्ड सदस्यों को सम्मानित किया गया।

मुख्य पार्षद अनिता राम ने कहा कि नगर में जितनी भी मुख्य समस्या है उस पर विशेष तवज्जों देना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। शहर को जाम से मुक्त कराना भी अत्यंत जरूरी कार्य है, पार्किंग की व्यवस्था करना भी मेरा मुख्य उद्देश्य होगा, उन्होंने कहा कि सभी सम्मानित वार्ड सदस्यों को साथ मे लेकर नगर का विकास करना होगा, जनता ने जो विश्वास हमपर किया है उस विश्वास को हर हाल में खड़ा उतारना ही मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है।

समस्तीपुर संवाददाता अनिल चौधरी

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article