तेघड़ा विकास संघर्ष समिति की 21 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

तेघड़ा अनुमंडल एवं तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये संघर्ष रत तेघड़ा विकास संघर्ष समिति का सांगठनिक रूप से विस्तार किया गया है। रविवार को समिति के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में विचार विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से कुल  21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया

जिसमें तारकेश्वर प्रसाद सिंह को अध्यक्ष, सरोज कुमार पासवान को उपाध्यक्ष, पवन ठाकुर को सचिव, अशोक कुमार ठाकुर को कार्यकारी सचिव, रंजीत कुँवर को कोषाध्यक्ष एवं शशिभूषण भारद्वाज को संयोजक बनाया गया है जबकि 15 सदस्यीय संरक्षक मंडल बनाया गया है जिसमें महंत प्रणव भारती, आर0 एन0 सिंह, कृष्णमोहन सिंह पूर्व मुखिया, रामकिंकर सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक,

- Sponsored Ads-

तेघड़ा विकास संघर्ष समिति की 21 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन 2रामप्रवेश सिंह अधिवक्ता, मदनमोहन सिंह गाँधी, सुनील कुँवर पूर्व डीएसपी, कृष्णनंदन मिश्रा, सच्चिदानंद पाठक, डॉ0 मो0 शाहिद अकबरी उर्फ मिस्टर, शालिनी देवी पूर्व मुखिया, महेश प्रसाद सिंह शिक्षक, अमिय कश्यप फ़िल्म अभिनेता, रमेश प्रसाद सिंह एवं उपेन्द्र प्रसाद मेहता के नाम शामिल हैं। यह जानकारी समिति के संयोजक शशिभूषण भारद्वाज ने दी है।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशि भूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article