बछवाड़ा थाना परिसर में विभिन्न मामलों में बरामद देशी व बिदेशी शराब का किया गया विनष्टीकरण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले  के बछवाड़ा थाना परिसर में शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों व जीआरपी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से बरामद किए गए अवैध देशी व विदेशी शराब का बिनष्टीकरण किया गया । मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बछवाड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के 10 मामले में बरामद किए गए देसी व विदेशी शराब का विनष्टीकरण कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि विभिन्न पंचायतों में बरामद किए गए 16 लीटर 875 एम एल अवैध विदेशी शराब व 108 लीटर अवैध देसी शराब को विनष्ट किया गया है । वही मामले को लेकर जीआरपी थाना बछवाड़ा के थानाध्यक्ष शंकर राम ने बताया कि जीआरपी थाना बछवाड़ा क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों पर बरामद किए गए 65 लीटर 750ml अवैध विदेशी शराब को उत्पाद विभाग की मौजूदगी में विनष्ट किया गया है । मौके पर उत्पाद विभाग के संजय कुमार ,थानाध्यक्ष बछवाड़ा अजीत कुमार ,जीआरपी थानाध्यक्ष शंकर राम ,बछवाड़ा थाना के एस आई अरबिन्द कुमार सुमन समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article