देश एवं बिहार के निर्माण और सर्वांगीण विकास में एलएन मिश्रा का योगदान प्रशंसनीय रहा – डीएम

DNB Bharat Desk

पूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्र की 49 वीं पुण्यतिथि पर किया गया माल्यार्पण ‌।

डीएनबी भारत डेस्क

देश व बिहार के निर्माण और सीमित संसाधनों में उसके सर्वांगीण विकास में उनका जो योगदान है वो बहुत ही प्रशंसनीय रहा है। उक्त बातें बुधवार को जिला प्रशासन के द्वारा भारत सरकार के पूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्र की 49 वीं पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में सिमरिया धाम स्थित उनके समाधि स्थल पर धूमधाम से मनाए जा रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने व्यक्त किया।

देश एवं बिहार के निर्माण और सर्वांगीण विकास में एलएन मिश्रा का योगदान प्रशंसनीय रहा - डीएम 2उन्होंने अपने सक्रिय राजनीति जीवन में बिहार एवं अन्य क्षेत्रों को आगे बढ़ाने का जो प्रयास किए थे। हम लोगों को उनसे प्रेरणा लेते हुए उनकी कामों को आगे बढ़ाना चाहिए। क्षेत्र के विकास के लिए जो भी आवश्यक चीजें हैं।उनको पूरा करने की जरूरत है। इस दौरान समाधि स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक मुकेश झा ने अपने साथियों के साथ सर्वधर्म भजन गाया।

देश एवं बिहार के निर्माण और सर्वांगीण विकास में एलएन मिश्रा का योगदान प्रशंसनीय रहा - डीएम 3वहीं इससे पूर्व ललित बाबू की प्रतिमा पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार, एडीएम राजेश कुमार सिंह, सदर एसडीओ रामानुज प्रसाद सिंह, सदर डीएसपी अमीत कुमार, डीसीएलआर ऐश्वर्य कश्यप, नप बीहट के मुख्य पार्षद बबीता देवी, नप बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी प्रथमा पुष्पांकर, एसडीसी प्रभाकर कुमार, प्रीति कुमारी, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, सीओ सुजीत सुमन, जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार, वरिष्ठ जदयू नेता रामनारायण सिंह, जदयू महासचिव अरुण कुमार गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदकिशोर सिंह, वार्ड प्रतिनिधि कुमार राजा, वार्ड पार्षद

अशोक कुमार सिंह, राजस्व पदाधिकारी शशि कुमार, सुशील झा, रामजी झा, रामानंद यादव , चकिया ओपी प्रभारी दिवाकर प्रसाद सिंह, एफसीआई ओपी प्रभारी अमित कांत , जीरोमाइल ओपी प्रभारी चंदन कुमार, प्रधान लिपिक नप बीहट राजकुमार सहित अन्य उपस्थित गणमान्य नागरिक ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article