अवैध बालू माफियाओं का मनोबल सातवें आसमान पर, बालू लदे ट्रैक्टर से तोड़ा रेलवे फाटक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में बालू माफियाओं का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। बालू माफियाओं ने लगातार प्रशासन के नाक में दम किया हुआ है। ताजा मामला है बिहार के बांका का जहां अवैध बालू माफियाओं ने बालू लड़े ट्रैक्टर से रेलवे फाटक को तोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। मामला बांका के पुंसिया बाजार के समीप रेलवे फाटक की है। घटना के बाद रेलवे फाटक पर अफरा तफरी का माहौल हो गया वहीं कई ट्रेनों का आवागमन भी करीब दो घंटे के लिए बाधित हुआ।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि ट्रेन आने की सूचना पर रेलवे फाटक को बंद किया गया था तभी दर्जनों की संख्या में बालू लदा ट्रैक्टर आया और फाटक को तोड़ते हुए सभी ट्रैक्टर निकल गया। इस दौरान आ रही ट्रेन के चालक ने फाटक से कुछ दूरी पहले ही गुजर रहे ट्रैक्टर को देख ट्रेन रोक दी जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, रेलवे के द्वारा फाटक के गेट के मरम्मत का काम कराने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह होते ही यहां बालू लदे ट्रैक्टर का रेला लग जाता है लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article