बिहार में शराबबंदी का नमूना: नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने तेजप्रताप यादव की गाड़ी में मारी टक्कर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में शराबबंदी के बावजूद लोग शराब कारोबार और पीने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण है बीती रात का जहां नशे में धुत एक चालक ने बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव की गाड़ी में ठोकर मार दी। मामला आईजीआईएमएस का है जहां नशे में धुत एक स्कॉर्पियो चालक ने मंत्री तेजप्रताप यादव की गाड़ी में टक्कर मार दी। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने उक्त चालक को पकड़ कर जम कर उसकी धुनाई कर दी बाद में उसे शास्त्रीनगर थाना के हवाले कर दिया गया।

- Sponsored Ads-

घटना की सूचना पर शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष रमाशंकर सिंह और डीएसपी विधि व्यवस्था संजय कुमार मौके पर पहुंचे। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसकी गाड़ी को भी जब्त कर ली।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंत्री तेजप्रताप यादव की गाड़ी इमरजेंसी के बाहर खड़ी थी। कुछ देर बाद जब वे बाहर आए तो अंगरक्षकों ने गाड़ी घुमाना शुरू किया इसी बीच एक स्कॉर्पियो पीछे आ खड़ी हुई। गार्ड ने जब उस स्कॉर्पियो चालक को गाड़ी पीछे करने बोला तो वह पीछे करने के बजाय गाड़ी तेजी से आगे की तरफ बढ़ा दिया जिसके बाद मंत्री गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article