नालंदा में दो दुकानों में लगी भीषण आग, लगभग 08 लाख का हुआ नुकसान

DNB Bharat

नालंदा जिला के हिलसा शहर के बिहारी रोड स्थित श्रीगौरी शक्ति धाम मंदिर के पास इलेक्ट्रॉनिक की दो दुकान में लगी आग।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के हिलसा शहर के बिहारी रोड स्थित श्री गौरी शक्ति धाम मंदिर के पास देर रात दो दुकानों में भीषण आग लग गई जिससे दो दुकानों में रखें करीब आठ लाख का सामान जलकर खाक हो गया। गौरतलब है कि मोतीलाल साव के दोनों पुत्र गणेश कुमार एवं मनोज कुमार अपने घर में ही दुकान का संचालन करते थे।

- Sponsored Ads-

नालंदा में दो दुकानों में लगी भीषण आग, लगभग 08 लाख का हुआ नुकसान 2

जहां बीते रात्रि गणेश कुमार के इलेक्ट्रॉनिक का दुकान था। जिसमें करीब 500000 की संपत्ति जलकर राख हो गई वहीं उसके सगे भाई मनोज कुमार किराना का दुकान था जिसमें लगभग तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गया। दोनों दुकान में कल 800000 का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों सगे भाई अपने घर में ही दुकान खोले हुए थे।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोई शार्ट सर्किट की तो कोई  शरारती तत्वों के द्वारा आग लगाए जाने की आशंका लगा रहे है। हालांकि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस संबंध में भाकपा माले के प्रखंड सचिव अरुण कुमार यादव ने कहा कि यह एक दुखद घटना है वैसे में सरकार को 20 लाख मुआवजा इन दोनों पीड़ित भाइयों को मिलना चाहिए।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article