समस्तीपुर के  मोहनपुर में 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, कटाई से पहले किसानों के अरमानों पर फिरा पानी

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकनपुर गांव में एक भीषण आगलगी की घटना ने किसानों की जिंदगी पर गहरा संकट डाल दिया है।अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 100 बीघा में लगी तैयार गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

- Sponsored Ads-

कटाई से ठीक पहले हुई इस घटना ने उनकी सारी उम्मीदों को पलभर में राख में बदल दिया।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीण चाहकर भी उसे नियंत्रित नहीं कर सके और देखते ही देखते पूरा खेत जलकर राख हो गए।इस आगलगी में दर्ज़नो किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई। किसी किसान ने कर्ज लेकर बीज और खाद खरीदी थी, तो किसी ने मजदूरी कर अपने खेतों को तैयार किया था। दिन-रात मेहनत कर उगाई गई फसल अब सिर्फ राख के ढेर में बदल चुकी है।

इस नुकसान से किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहरा संकट मंडराने लगा है।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. ग्रामीणों के अनुसार आग अचानक लगी और तेज हवा के कारण तेजी से फैलती चली गई. सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

समस्तीपुर के  मोहनपुर में 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, कटाई से पहले किसानों के अरमानों पर फिरा पानी 2पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि इस नुकसान की भरपाई बिना सरकारी सहायता के मुमकिन नहीं है।अब सभी की नजर प्रशासन पर टिकी है कि जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए ताकि किसानों को इस कठिन परिस्थिति से कुछ राहत मिल सके।

Share This Article