बेगूसराय पुलिस ने एक देशी रायफल एवं 5 जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

मामला बेगूसराय जिला के सहायक थाना चकिया अंतर्गत की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर 21 दिसंबर को रात्रि लगभग 11:00 बजे  गुप्त सूचना के आधार पर सहायक थाना चकिया पुलिस ने एक अपराधी को 01 देशी रायफल एवं 05 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गुप्त सूचना के मुताबिक गिरफ्तार अपराधी चकिया ओपी थानान्तर्गत ग्राम कसहा के पास बड़ी घटना को अंजाम को देने के लिए घूम रहा है।

- Sponsored Ads-

उक्त प्राप्त गुप्त सूचना को पुलिस कप्तान बेगूसराय को दिया गया तथा निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम कसहा रेलवे कैबिन से उत्तर मशुदन यादव के सरसों खेत के पास अपराधी सिमरिया चानन थाना बरौनी चकिया निवासी जय यादव उर्फ कारे यादव को 01 देशी रायफल एवं 05 जिन्दा कारतूस (0.315एमएम) के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार ने बताया कि छापेमारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी को सम्मानित किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article