कोरो’ना फिर से पकड़ने लगी है रफ्तार, पीएम ने आज बुलाई है समीक्षा बैठक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

कोरोना ने एक बार फिर से अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन में कोरोना ने तबाही मचा रखी है वहीं कई अन्य देशों में अब भयावह रूप लेती जा रही है। कोरोना के एक नए वेरिएंट ने पूरी दुनिया को हिला डाला है। कोरोना के नए वेरिएंट के चार मामले भारत में देखने को मिला है। हालांकि कोरोना मामले को देखते हुए भारत सरकार तुरंत हरकत में आ गई है और स्वास्थ्य मंत्री ने आनन फानन में हाई लेवल मीटिंग बुलाई। मीटिंग के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को भी अलर्ट रहने का निर्देश जारी कर दिया है।

- Sponsored Ads-

कोरोना मामले को लेकर आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी समीक्षा बैठक बुलाई है। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अधिकारियों और मंत्रियों की इमरजेंसी बैठक बुलाई है। दूसरी तरफ, यूपी के सीएम योगी ने भी कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई है। यूपी सरकार ने विदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच करने के आदेश दिए हैं। केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BF.7 के मामले सामने आए थें। कुल 4 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें तीन गुजरात से और एक ओडिशा से थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article