भाजपा ने नालंदा में फूंका सीएम नीतीश का पुतला, कहा ‘नीतीश कुमार में नहीं है संवेदना’

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

‘शराब माफिया- प्रशासन के गठजोड़ पर लगाम लगाओ’, ‘पीड़ित परिवार को मुआवजा दो’, ‘अवैध दारू का धंधा बंद कराओ’ के नारों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बिहारशरीफ के अस्पताल चौराहा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बिलावल भुट्टो का भी अस्पताल चौराहा पर पुतला फूंककर अपना विरोध प्रकट किया।

- Sponsored Ads-

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि नीतीश कुमार में इंसानियत नाम की कोई भी चीज नहीं बची है क्योंकि छपरा, बेगूसराय शराबकांड में मरने वाले गरीब दलित अतिपिछड़ा शामिल थे। नीतीश कुमार में इतनी नैतिकता नहीं बची है कि वह बिहार की गद्दी से इस्तीफा दें। बिहार की जनता को हम स्पष्ट करते हैं की 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार को हराने का काम करेंगे और 2025 में भारतीय जनता पार्टी का बिहार में मुख्यमंत्री बनने का काम करेगा। नीतीश कुमार में मरने वालों के प्रति तनिक भी भाव सहानुभूति का नहीं दिखता है।

भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार से खुलकर जहरीली शराब कांड पर सवाल पूछेगी। नीतीश कुमार को इसका जवाब देना ही पड़ेगा। वही दूसरा पुतला बिहारशरीफ अस्पताल चौराहा पर बिलावल भुट्टो का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूंका क्योंकि न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध शब्दों का प्रयोग किया है। बिलावल भुट्टो शायद यह भूल गए थे कि जिस दिन व नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला कर रहे थे उसी दिन 1971 में पाकिस्तान टूट गया था और बांग्लादेश बना था।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article