कांग्रेस पार्टी के पांच विधायक नालंदा पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा,बिहार शरीफ में विराट शोभा यात्रा के दौरान हुए पथराव को लेकर भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

रामनवमी जुलूस के बाद हुई हिंसक झड़प के मामले को लेकर कांग्रेस के 5 विधायक नालंदा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। यह शिष्टमंडल नालंदा के जिलाधिकारी से भी मुलाकात किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हिंसा इलाकों में नहीं जाने के सवाल पर कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि पूरा प्रशासनिक तंत्र हिंसक वारदात पर काबू पाने में लगा हुआ है। मुख्यमंत्री पूरी स्थिति से अवगत है, मुख्यमंत्री पूरी स्थिति पर निगरानी बनाये हुए हैं ।

- Sponsored Ads-

 

कांग्रेस पार्टी के पांच विधायक नालंदा पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा,बिहार शरीफ में विराट शोभा यात्रा के दौरान हुए पथराव को लेकर भाजपा को ठहराया जिम्मेदार 2 उन्होंने कहा कि अभी विधानसभा सत्र भी चल रहा है। उनके मंत्री बिहारशरीफ में कैंप किए हुए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शकील अहमद खान ने कहा कि बिहार शरीफ में हुए उपद्रव के इतने दिन बीत जाने के बावजूद भी बिहार शरीफ विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ सुनील कुमार कही गयाब है।

बीजेपी विधायक डॉक्टर सुनील किसी धर्म का किसी जाति के विधायक नहीं हैं। उन्हें चुनाव में सभी धर्म के लोग और सभी जात के लोगों ने वोट देने का काम किया तभी वह आज विधायक की कुर्सी पर बैठे हुए हैं। लेकिन जब आज बिहार की जनता को उनकी जरूरत है तो वह कही गयाब है । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक लाभ लेने के लिए ही हिंदू-मुसलमान करने का काम किया है

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article