सारण के बाद सीवान में 5 लोगों की संदिग्ध मौत, स्थानीय लोग कह रहे शराब से हुई मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

सारण में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा अभी करीब हर घंटे बढ़ती जा रही है। मामले ने भयंकर राजनीतिक रूप ले लिया है इसी बीच अब सीवान से भी जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सीवान के भगवानपुर में 5 लोगों की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक लोगों ने शराब पी थी। हालांकि अभी सीवान में जहरीली शराब से मौत की प्रशानिक पुष्टि नहीं हुई है।

- Sponsored Ads-

विदित हो कि सारण के मशरक में जहरीली शराब से हुई मौत का आंकड़ा 50 पार कर गया है और अब तक 54 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। हालांकि सारण प्रशासन ने कल तक 26 लोगों की मौत की ही पुष्टि की है। इधर जहरीली शराब से मौत मामले में प्रशासनिक कार्रवाई के तहत मढ़ौरा डीएसपी का तत्काल ट्रांसफर कर दिया गया है जबकि मशरक के थानाध्यक्ष और एक चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article