15 अगस्त को लाल किला पर आयोजित झंडोत्तोलन समारोह में बिहार के चार मत्स्य पालक होंगे शामिल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

लगभग 1,800 विशेष आमंत्रित लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए आमंत्रित किया गया है। सरकार के ‘जनभागीदारी’ दृष्टिकोण के अनुरूप, भारत भर से सभी क्षेत्रों के लोग लाल किले पर समारोह का हिस्सा बनेंगे। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह नई दिल्ली के लाल किले में देश भर से विशेष आमंत्रित लोगों की उपस्थिति में मनाया जाएगा, जिन्हें प्रधान मंत्री द्वारा फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज को देखने और उनके स्वतंत्रता दिवस पर सम्बोधन को सुनने के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया है। उनमें वाइब्रेंट गांवों के सरपंच, शिक्षक, नर्स, किसान, मत्स्य पालक, सेंट्रल विस्टा परियोजना, अमृत सरोवर, हरघर जल और अन्य प्रमुख कार्यक्रमों में काम करने वाले लोग शामिल हैं।

- Sponsored Ads-

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने बिहार राज्य से चार मत्स्य पालकों का चयन किया है जो 15 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्हें अपने परिवार सहित प्रतिष्ठित स्मारक की प्राचीर से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुनने के लिए आमंत्रित किया गया है। पूरे भारत में जीवन के सभी क्षेत्रों से लोगों को आमंत्रित करने और समारोहों का हिस्सा बनने की पहल सरकार द्वारा ‘जनभागीदारी’ के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप की गई है।

समारोह देखने के लिए आमंत्रित 50 में से चार मत्स्य पालक बिहार से हैं। विशेष आमंत्रितों में से एक धर्मेंद्र कुमार हैं, जो मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर ब्लॉक के ससना गांव के रहने वाले हैं और प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) के लाभार्थी हैं । वे नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किए जाने से रोमांचित हैं। उनका कहना है कि यह गर्व की बात है कि मेरे जैसा आम आदमी इस योजना से बहुत लाभान्वित हुआ है, और आजीविका कमा रहा है। उन्होंने इस निमंत्रण के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया है।

खगड़िया जिले के कामयान गांव के रहने वाले एक अन्य मत्स्य पालक अर्जुन मुखिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझे ध्वजारोहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने इस बात के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उनके अनुसार प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना योजना से उनको अत्यधिक लाभ हुआ है। सीवान जिले के मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले एक अन्य मत्स्य पालक मनोज साहनी ने अपने चयन पर खुशी व्यक्त की तथा इस अवसर के के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article