नालंदा जिला के हिमांशु ने 472 अंक लाकर इंटर साइंस सेकेंड बिहार टॉपर बने, ग्रामीण एवं परिजन में खुशी की लहर

DNB Bharat

इंटरमीडिएट परिक्षा परिणाम में नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड बराह गांव के हिमांशु कुमार ने विज्ञान विषय से पूरे बिहार में प्राप्त किया दूसरा स्थान।

डीएनबी भारत डेस्क 

ज्ञान की धरती कही जाने वाली नालंदा की भूमि हरनौत प्रखंड के बराह गांव निवासी हिमांशु कुमार ने इंटर साइंस की परीक्षा में 472 अंक लाकर पूरे बिहार में सेकंड टॉपर रहा। हिमांशु के सेकंड टॉपर की खबर मिलते ही बराह गांव समेत पूरे इलाके में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। हिमांशु कुमार के टॉप की सूचना मिलते ही गांव में बधाई देने वालों का तांता भी लग गया है।

- Sponsored Ads-

नालंदा जिला के हिमांशु ने 472 अंक लाकर इंटर साइंस सेकेंड बिहार टॉपर बने, ग्रामीण एवं परिजन में खुशी की लहर 2

हिमांशु कुमार एक छोटे से गांव बराह का रहने वाला है। हिमांशु कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। हिमांशु कुमार अपनी सफलता से काफी खुश है। छात्र हिमांशु कुमार ने कहा कि परिजनों ने उसे अच्छी शिक्षा व बेहतर परिणाम के लिए काफी प्रेरित करने का काम किया है।

नालंदा जिला के हिमांशु ने 472 अंक लाकर इंटर साइंस सेकेंड बिहार टॉपर बने, ग्रामीण एवं परिजन में खुशी की लहर 3

हिमांशु कुमार ने कहा कि वह आगे पढ़ लिखकर एसएससी सीजीएल में जाना चाहता है। हिमांशु कुमार ने कहा कि अगर पढ़ने की ललक हो तो एक छोटे से गांव में रहकर भी सफलता पाई जा सकती है।

नालंदा जिला के हिमांशु ने 472 अंक लाकर इंटर साइंस सेकेंड बिहार टॉपर बने, ग्रामीण एवं परिजन में खुशी की लहर 4

वहीं हिमांशु कुमार के पिता रमेश यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का देन है कि जो आज एक छोटे से प्रखंड हरनौत में हिमांशु कुमार ने पढ़ लिखकर आज बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त कर पूरे गांव का नाम रौशन किया है। उन्होंने हिमांशु कुमार की सफलता को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी बधाई दिया है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article