वित्तरहित कॉलेजों में सीट वृद्धि और अनुदान के लिए निर्णायक संघर्ष की जरूरत : महासचिव 

DNB BHARAT DESK

वित्तरहित कॉलेजों में सीट वृद्धि और अनुदान के लिए निर्णायक संघर्ष की जरूरत : महासचिव 

 डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय, खोदावंदपुर :प्रदेश में वित्तरहित कॉलेजों में छात्र के सीट में कमी एवं वर्षो से अनुदान की राशि लंबित रखना इन कॉलेजों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षिकेतर कर्मचारियों के साथ अन्याय है । बिहार सरकार एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इस तानाशाही निर्णय के खिलाफ़ हमसब को एक जुट होकर निर्णायक संघर्ष करने की आवश्यकता है । उक्त बातें वित्तरहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा बिहार के महा सचिव जय नारायण सिंह मधु ने एम आर डी इंटर कॉलेज मेंघौल बेगूसराय में कॉलेज में बैठक को संबोधित करते हुए कहा । इसके पूर्व कॉलेज पकहुँचने पर प्राचार्य अशोक कुमार चौधरी ने श्री मधु को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाल शॉल फूलमाला भेंटकर उनका सम्मान किया ।

- Sponsored Ads-

वित्तरहित कॉलेजों में सीट वृद्धि और अनुदान के लिए निर्णायक संघर्ष की जरूरत : महासचिव  2इस मौके पर उन्होंने कॉलेज परिसर में घूम घूमकर भूमि भवन , कम्प्यूटर , स्मार्ट क्लास रूम , वर्ग कक्ष , प्रयोगशाला कॉमन रूम , भवन आदि का अवलोकन किया । तथा स्थल पर जीवंत स्वरूप में महाविद्यालय को देखकर प्रसन्ता व्यक्त किया और इस व्यवस्था के लिए प्राचार्य को साधुवाद दिया । महासचिव से प्राचार्य ने सत्र 22- 24 में बोर्ड द्वारा 25 विन्दुओ पर जांचोप्रान्त ईटर के तीनों संकाय में मात्र 40 – 40 छात्रों के नामांकन की हीअनुमति देने पर चिंता जाहिर किया । और सीट वृद्धि एवं बकाया अनुदान सरकार से दीवाने का मांग किया। मौकेपर मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रो .सुनील कुमार , संयोयक प्रो. रामाज्ञा प्रसाद सिंह कोषाध्यक्ष प्रो .संजय कुमार , एसएनआर कॉलेज चमथा के प्राचार्य प्रो.अशोक कुमार कुमार अमर , गढ़पुरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पंकज कुमार , संजात कॉलेज के प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार चौरसिया , पीडीएसके कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. राम नंदन प्रसाद सिंह के साथ मेघौल कॉलेज में शिक्षक व शिक्षिकेतर मौजूद थे ।

वित्तरहित कॉलेजों में सीट वृद्धि और अनुदान के लिए निर्णायक संघर्ष की जरूरत : महासचिव  3

बेगूसराय, खोदावंदपुर संवाददाता अरुण मिश्रा 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article