आरा में राहुल गांधी ने अग्निवीर के एक जवान को बुलाया मंच पर और कहा…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

देश में लोकसभा चुनाव का रण जारी है। चुनाव अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है। लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर में विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर है और केंद्र की योजनाओं में कमियां निकाल रही है। ऐसी ही एक योजना है अग्निवीर जिसका विपक्ष शुरू से विरोध कर रही है। अब इस योजना के विरोध को एक और हवा मिल गई बिहार में जिसके बाद अब विपक्ष केंद्र सरकार पर और भी अधिक हमलावर हो सकती है।

- Sponsored Ads-

सोमवार को राहुल गांधी बिहार दौरे पर थे और आरा में जनसभा के दौरान अचानक राहुल गांधी ने एक युवक को मंच पर बुला लिया जिसके बाद युवक फफक कर रो पड़ा। बताया जाता है कि जब राहुल गांधी जब मंच पर भाषण दे रहे थे तभी राहुल गांधी ने अचानक एक युवक से पूछा कि अग्निवीर हो और उसे उन्होंने मंच पर बुला लिया। कहा जा रहा है कि युवक अपने हाथ में एक पेपर लिए हुए राहुल गांधी को कुछ इशारा कर रहा था जिसके बाद राहुल गांधी ने उसे मंच पर बुलाया।

मंच पर आने के बाद युवक ने कहा कि वह अग्निवीर है और उसे यह योजना बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। राहुल गांधी ने मामले में एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और कहा कि हमें दो तरह के शहीद नहीं चाहिए। अग्निवीर को कहा जाता है कि बॉर्डर पर जाओ, देश की रक्षा करो लेकिन अगर मारे गए तो भारत सरकार साथ नहीं देगी। इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी तो हम अग्निवीर योजना को फाड़ कर कूड़ेदान में फेंक देंगे।

वहीं युवक ने बताया कि वह सोच कर आया था कि वह राहुल गांधी से मिलेगा लेकिन उसे भरोसा नहीं था कि वह उनसे मिल पाएगा। उसने कहा कि राहुल गांधी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उसने बताया कि वह अग्निवीर है और उसके परिवार के लोग नहीं चाहते हैं कि वह लौट कर जाए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article