रविशंकर हत्या कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, अवैध शराब कारोबार में अनबन के बाद दोस्तों ने ही की थी हत्या

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में पुलिस ने रविशंकर कुमार हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। आज बेगूसराय के सदर डीएसपी अमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि रिफाइनरी थाना क्षेत्र के सबौड़ा निवासी रविशंकर कुमार की 14 अक्टूबर को गढ़हरा थाना क्षेत्र के छः नंबर रेलवे गुमटी के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद पुलिस के द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया और हत्या का कारण परत दर परत खुलते चले गए।

- Sponsored Ads-

डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी आशीष कुमार एवं पियूष कुमार मृतक रविशंकर कुमार के साथ शराब का कारोबार करते थे और इसी में किसी वजह से इन लोगों के बीच कुछ नोकझोंक हुई थी। 14 अक्टूबर को आशीष एवं पीयूष ने रविशंकर कुमार को सेंट्रो कार में बैठाया और एक जमीन दिखाने के बहाने जीरोमाइल ओवरब्रिज के समीप ले गया और उसके बाद फिर बरौनी भंडार डिपो के समीप 6 नंबर ढाला के पास ले जाकर उन्होंने दूसरी जमीन दिखाने की बात कही और रविशंकर कुमार के साथ बगीचे में चले गए। जहां पर दोनों ने मिलकर उसे गोली मार दी।

दूसरे दिन लोगों ने जब शव को देखा तब पुलिस को इसकी जानकारी मिल पाई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सैंट्रो कार, घटनास्थल से दो खोखा, एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल भी बरामद किया है। अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है ।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article