बीपीएससी शिक्षक शुभम ने नियुक्ति के एक वर्ष पूरे होने पर छात्र-छात्राओं के बीच चप्पल का वितरण कर मनाया वर्षगांठ

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मल्हीपुर के शिक्षक शुभम कुमार ने अपनी नियुक्ति के एक वर्ष पूरे होने पर विद्यालय के गरीब 50 छात्र छात्राओं को चप्पल और सभी छात्र-छात्राओं को समोसा, जलेबी और चॉकलेट देकर वर्षगांठ मनाया।

विदित हो कि शुभम कुमार की नियुक्ति पिछले वर्ष बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से टीआरई 1 से हुई थी और गत 22 नवंबर को उन्होंने विद्यालय में योगदान दिया था। शुभम कुमार मूल रूप से तेघड़ा प्रखंड के बरौनी फ्लैग निवासी श्री रामाशीष ठाकुर और श्रीमती रानी देवी के पुत्र हैं । उन्होंने बताया कि विद्यालय में सरकारी स्तर से पोशाक और छात्रवृति तो दी जाती है पर गरीब बच्चे नंगे पैर विद्यालय आते हैं ।

- Sponsored Ads-

इस ठंड के मौसम में चप्पल मिलने से उन्हें कुछ राहत मिलेगी। अपने विद्यालय के गरीब बच्चों के साथ चप्पल और मिठाई के साथ अपनी खुशियाँ बांटकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। विद्यालय के प्रधान प्रकाश रंजन राय ने शुभम के इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि इस तरह के प्रयास से समाज का विश्वास सरकारी स्कूलों में और बढ़ता है।

मौके पर विकास मिश्रा, कृष्ण कुमार, अंकित कुमार भारद्वाज, राजकुमार समेत सभी छात्र छात्राएं मौजूद थीं

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article