नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने समस्तीपुर में अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा ‘अपराधी को संरक्षित नहीं कार्रवाई करें’

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी है। समस्तीपुर में आपराधिक घटनाओं से पीड़ित कई परिवारों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरीके से अधिकारी आज सत्ता के गुलाम होकर अपराधियो को संरक्षित कर रही है। वैसे पदाधिकारियों को बीजेपी चिन्हित करेगी और सत्ता परिवर्तन होते ही उनपर कड़ी कार्रवाई करेगी।

- Sponsored Ads-

विजय सिन्हा ने यह भी चेतावनी दी है कि पूरे बिहार को जिस तरीके से गुंडों के हवाले कर दिया गया है हम चुप नही बैठेंगे और राज्यपाल से मुलाकात कर विरोध दर्ज किया जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ी तो राज्य में विधि व्यवस्था सुधारने को लेकर केंद्र सरकार भी हस्तक्षेप करेगी। गौरतलब है कि जिस समय नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा परिसदन में बिहार के आपराधिक वारदातों को चिंता जाहिर करते हुए मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे उसी वक्त एक चिकित्सक के सहयोगी को गोली मारकर अपराधियो ने उनकी बाइक लूट ली। घायल को समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया तो नेता प्रतिपक्ष भी उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे और फिर से राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला।

समस्तीपुर से अनिल चौधरी 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article