द्विपक्षीय समझौता के आधार पर 45वें दिन 102 एंबुलेंस कर्मियों का बेमियादी हड़ताल समाप्त

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

द्विपक्षीय समझौता के आधार पर सोमवार को 45वें दिन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी सहित बेगूसराय जिले के 102 एम्बुलेंस कर्मियों का बेमियादी हड़ताल समाप्त‌ कर हो गया। राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा व्यवस्था को जनहित का ख्याल रखते हुए माह मई 24 के लंबित मानदेय मिलने तथा 15 दिन का समय लेते हुए ईपीएफ, ईएसआई का कागज़ी प्रकिया पूर्ण होते ही कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में जानकारी देते हुए पीडीपीएल कम्पनी के जिला प्रतिनिधि केशव कुमार, सहायक जिला प्रतिनिधि पवन कुमार, 102 एम्बुलेंस कर्मियों के जिलाध्यक्ष रामानन्द कुमार ने बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान चिन्हित कर्मचारियों पर हुई अनुशासनिक कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

मौके पर पीडीपीएल कम्पनी के जिला प्रतिनिधि केशव कुमार, सहायक जिला प्रतिनिधि पवन कुमार, जिलाध्यक्ष रामानन्द कुमार, प्रमोद सिंह, रंजन कुमार, मुकेश कुमार सिंह, राममिलन कुमार, मुकेश कुमार सिंह, हरे राम सिंह, बादल कुमार, कुन्दन कुमार, संजीत कुमार, मनोज कुमार, रामप्रीत कुमार, गुलशन कुमार, गौतम कुमार, ऋषिकेश कुमार, रंजन कुमार, सुबोध कुमार, पंकज कुमार, मनोज कुमार, मदन मोहन, नंदू कुमार, मो चांद बाबू सहित अन्य उपस्थित थे। इस आशय का पत्र पीडीपीएल कम्पनी पटना, जिला पदाधिकारी बेगूसराय, जिला स्वास्थ्य समिति बेगूसराय, श्रम अधीक्षक बेगूसराय को भी पत्राचार किया गया है।

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article