समस्तीपुर में दबंगई: मामूली विवाद में रिटायर्ड होमगार्ड जवान समेत एक ही परिवार के 3 लोगों को पीटा, CSP संचालक से 50 हजार लूटे

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मामूली विवाद को लेकर रिटायर्ड होमगार्ड जवान समेत एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट की घटना हुई है। वहीं घायल CSP संचालक ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसके पास मौजूद 50 हजार रुपये भी लूट लिए गए।

- Sponsored Ads-

घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बेला वार्ड संख्या-15 की बताई जा रही है। घायलों की पहचान रिटायर्ड होमगार्ड जवान राघवेंद्र झा, उनके भाई मनोज झा तथा पुत्र गोविंद झा के रूप में की गई है।गोविंद झा ने बताया कि वह एक CSP संचालक है। पिता के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। गोविंद का आरोप है कि इस दौरान उसके पास मौजूद 50 हजार रुपये की राशि भी छीन ली गई।

समस्तीपुर में दबंगई: मामूली विवाद में रिटायर्ड होमगार्ड जवान समेत एक ही परिवार के 3 लोगों को पीटा, CSP संचालक से 50 हजार लूटे 2पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी संजय झा तथा उसके तीन पुत्र अमन झा, पुरुषोत्तम झा और आयुष झा ने मिलकर मारपीट और लूट की इस घटना को अंजाम दिया।घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने रिटायर्ड होमगार्ड जवान राघवेंद्र झा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया है।

Share This Article