बिहार की जनता के विश्वास पर खड़ा उतरने हेतु भाजपा प्रतिबद्ध- विजय सिन्हा

DNB Bharat

धर्म, जाति, अपराध एवं भ्रष्टाचार से उपर विकसित बिहार के साथ रोजगार युक्त श्रेष्ठ राष्ट्र बनाना भाजपा का संकल्प- विजय सिन्हा

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार एवं देश के विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनाव में देश और राज्य की आमजनमानस से मिले जनादेश को भाजपा की जीत बताई। श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य और राष्ट्र में भाजपा आमजनमानस और कार्यकर्त्ताओं के विश्वास पर खड़ा उतरने हेतु प्रतिबद्ध है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा राष्ट्रपिता गांधी, लोहिया, जेपी, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल, भीमराव अम्बेडकर और दीन दयाल उपाध्याय जी की जाति विहीन समाज एवं भ्रष्टाचार मुक्त विकासशील और विकसित राष्ट्र के संकल्प की विचार धारा को लेकर भाजपा राज्य एवं पूरे राष्ट्र के हर घर और परिवार तक पहुंचानेे का लगातार कार्य कर रही है। बिहार की जनता के हित में भ्रष्टाचारी माहौल के विरुद्ध बड़ा जन आन्दोलन की आवश्यकता है। जिसके लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है।

- Sponsored Ads-

श्री सिन्हा ने कहा प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2022 को लाल किला से पूरे देश की आमजनमानस को संबोधित करते हुए बार बार कहा है भ्रष्टाचार मुक्त एवं परिवारवाद मुक्त अखंड भारत, श्रेष्ठ भारत की दिशा में देश कि जनता चल पड़ी है। सबों को इस दिशा में आगे आना चाहिए। राष्ट्र सर्वोपरि है।वहीं उन्होंने कहा इस दिशा में बिहार की जनता आगे बढ़ चुकी है और पूरे राष्ट्र को संदेश देगी। वर्तमान उदाहरण है कि बिहार कि जनता जनार्दन मन बना चुकी है कि बिहार में अब सिर्फ और सिर्फ भाजपा की सरकार बनें।

वहीं नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जमकर निशाना साधते हुए कहा बिहार कि जनता के द्वारा मिले जनादेश का अपमान करने वाली स्वार्थी कुर्सी कुमार की वास्तविकता प्रदेश कि जनता जान चुकी है। अब सिर्फ मुख्यमंत्री नाम के हैं काम का कोई और है। जिसका उदाहरण है कि हर रोज पूरे प्रदेश में आपराधिक घटनाएं दिन प्रतिदिन फल फूल रहे हैं, प्रशासन मूक दर्शक बन तमाशबीन है एवं प्रदेश कि जनता दहशत में जीने को विवश है। जो प्रत्यक्ष दिख रहा है।

लखीसराय संवाददाता सरफराज 

TAGGED:
Share This Article