इलाज के दौरान नवजात की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में निजी क्लीनिक में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया है एवं नर्सिंग होम प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक की है। बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के ही बीएमपी आठ के समीप रहने वाले शशि भूषण कुमार की पुत्रवधू को सोमवार को प्रसव पीड़ा के बाद एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था जहां उसने एक पुत्र को जन्म दिया। लेकिन बच्चे की हालत नाजुक होने की वजह से चिकित्सकों ने उसे दूसरे नर्सिंग होम के लिए रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा था।

- Sponsored Ads-

परिजनों का आरोप है कि आज सुबह उक्त नर्सिंग होम के चिकित्सक के द्वारा बच्चे की मौत की सूचना दी गई और बच्चे को देखने भी नहीं दिया गया। इस दौरान नर्सिंग होम के द्वारा हजारों रुपए फीस के रूप में लिए गए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने बच्चे का ऑक्सीजन हटा दिया था इसी से उसकी मौत हुई है। हंगामे की सूचना के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह से हंगामे को शांत करवाया है एवं जांच में जुट गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article