डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत केशावे पंचायत के पंचायत सरकार भवन शीशवा में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम में डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री ने भाग लिया। डीएम बेगूसराय ने उपस्थित रहे अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर कारवाई करते हुए सहयोग शिविर कार्यक्रम में आए आवेदनों का निपटारा करें। सरकार प्राथमिकता के आधार पर सहयोग शिविर कार्यक्रम का मॉन्ट्रिग कर रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम श्रीकांत शास्त्री ने किया तथा संचालन बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने किया। शिविर में 104 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे जिसमें 104 आवेदनों को ऑनलाइन किया गया है और 99 आवेदनों का निष्पादन किया गया है। वहीं इस सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि प्राप्त 104 आवेदनों में 104 आवेदनों को ससमय ऑनलाइन किया गया। जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित सर्वाधिक 50 आवेदनों में से 46 का निष्पादन किया गया है तथा 4 आवेदन निष्पादन हेतु लम्बित है।

जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्रों से संबंधित प्राप्त 22 आवेदनों में से 21 का निष्पादन किया गया है 1 आवेदन लम्बित है। सामाजिक सुरक्षा पैंशन से संदर्भित 9 आवेदनों में कुल 9 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है। ग्रामीण विकास विभाग में 6 में 6 आवेदन, राशन कार्ड से जुड़े 4 में 4 आवेदन, पंचायती राज और ऊर्जा विभाग में 3 में 3 , शिक्षा विभाग, पीएचईडी विभाग में 2 में 2 आवेदन, जीविका एवं बाल विकास परियोजना से संबंधित प्राप्त 1 -1 आवेदनों में सभी का निष्पादन कर दिया गया है। इस तरह से राजस्व विभाग में 4 तथा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से सन्दर्भित 1 आवेदन पत्र निष्पादन हेतु लम्बित है।
मौके पर डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, आरओ रामविनोद ठाकुर, सीडीपीओ प्रीति कुमारी, बीपीआरओ रूपेश कुमार, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी बरौनी मुकेश, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हिमांशु शेखर, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार, बीडब्ल्यूओ बैजू पासवान, पंचायत समिति सदस्य डॉ रजनीश कुमार, संतोष कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष यशस्वी आनन्द, पंचायत सचिव, स्वक्षता पर्यवेक्षक सहित अन्य कर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट