बरौनी जंक्शन पर ट्रेन से लावारिस हालत में महिला का शव बरामद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में आज बरौनी रेल थाने की पुलिस ने गंगासागर एक्सप्रेस में लावारिस हालत में एक महिला के शव को बरामद किया है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। महिला की मौत कैसे हुई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

- Sponsored Ads-

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि जैसे ही गंगासागर एक्सप्रेस बरौनी प्लेटफार्म पर रुकी, बरौनी रेल थाने की पुलिस ने उसकी रूटीन चेकिंग शुरू की और इसी क्रम में एक जनरल बोगी के डिब्बे में संदिग्ध अवस्था में महिला को पाया गया। जब पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल की तो महिला मृत पाई गई। महिला के पास सिर्फ एक कटोरा एवं कुछ दवाई बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

बाईट- मिट्ठू कुमार

बाईट- अर्जुन मलिक

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article