डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर में SIR M.U. टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के बैनर तले पूसा थाना छेत्र के धोबगमा में एक मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के बिहार रीजनल एडमिशन इंचार्ज पंकज सिंह के नेतृत्व में किया गया।

जि
समें बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक शामिल हुए। इस अवसर पर कॉलेज से प्रशिक्षण प्राप्त कर सफल हुए पुराने अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, कार्यक्रम में पहुंचे हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम के दौरान पंकज सिंह ने सभी अभिभावकों और अभ्यर्थियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मिलन समारोह के माध्यम से पुराने विद्यार्थियों और नए अभ्यर्थियों के बीच आपसी जुड़ाव और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट