नये साल के मद्देनजर बेगूसराय जिला के सभी थाना परिसर में कराया गया गुंडा परेड

DNB Bharat

जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर 34 थानों में शराब कांडों में जेल गये लोगों की करायी गई गुंडा परेड।

डीएनबी भारत डेस्क 

जिला पुलिस कप्तान बेगूसराय योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर 29 दिसंबर गुरुवार को जिला के सभी 34 थाना एवं ओपी में शराब के कांडों में जेल गये और हाल में बेल पर छुटे लोगों का थाना परिसर में करायी गयी गुंडा परेड। आरोपितों को कहा गया कि यदि उनके गांव या आसपास कोई शराब बेचता हो तो उस पर पैनी निगाह रख कर पुलिस को सूचना देकर पुलिस को सहयोग करें।

- Sponsored Ads-

पुलिस कप्तान बेगूसराय योगेन्द्र कुमार ने स्वयं वीरपुर थाना में आयोजित गुंडा परेड का निरीक्षण भी किया। इस
दौरान गुंडा परेड में शामिल लोगों को क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बरकार रखने तथा अवैध शराब कारोबार से दूर रहने की चेतावनी देते हुए कहा गया कि असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। सबों की गतिविधि की समीक्षा की जा रही है।

इस गुंडा परेड में अंचल अधिकारी, सरपंच, मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। उपस्थित लोगों से सभी की वर्तमान गतिविधियों का पता किया गया। जिला के सभी थाना एवं ओपी में शराब कांडों में जेल गये एवं हाल में बेल पर छूटे लोगों का थाना परिसर में गुंडा परेड करवाया गया। जिसमें कुल 1317 आरोपित शामिल हुए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article