तिलरथ रेलवे स्टेशन का होगा समग्र विकास, राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने निरीक्षण कर लोगों को दिया आश्वासन

DNB Bharat Desk

तिलरथ रेलवे स्टेशन पर बनेगा फुट ओवरब्रिज, होगा समग्र विकास – राकेश सिन्हा।

डीएनबी भारत डेस्क 

- Sponsored Ads-

उपेक्षा का दंश झेल रही बेगूसराय जिला का रेलवे स्टेशन तिलरथ विगत कई वर्षों से विकास कार्य से कोसों दूर है। विभागीय अधिकारियों की निष्क्रियता की वजह से तिलरथ रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। एक जमाना था जब बेगूसराय और बरौनी स्टेशन की उतनी पूछ नहीं थी उस जमाने में तिलरथ रेलवे स्टेशन की अपनी अलग पहचान थी जो आज के तारीख में उपेक्षित है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ता के आग्रह पर गुरुवार को राज्यसभा सदस्य प्रो राकेश कुमार सिन्हा ने तिलरथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर आम यात्रियों को मिलने वाली मूलभूत व प्राथमिक सुविधाओं को लेकर बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तिलरथ रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, साफ सफाई, शौचालय, प्रकाश की व्यवस्था, आरपीएफ बैरेक, पेयजल, यात्री के बैठने के लिए शेड सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास जल्द ही किया जाएगा। सांसद प्रो राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि तिलरथ के विकास को लेकर डीआरएम सोनपुर से मिलकर जल्द ही सभी मूलभूत सुविधाओं को बहाल कराया जाएगा। निरीक्षण के तुरंत बाद शुक्रवार को तिलरथ रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई कार्य किया गया।

इधर राज्यसभा सदस्य प्रो राकेश कुमार सिन्हा के निरीक्षण बाद आस -पास के जनप्रतिनिधियों व आम लोगों को उम्मीद जगी है कि अब तिलरथ रेलवे स्टेशन का विकास होना तय है। निरीक्षण के दौरान कन्हैया कुमार मिश्रा, सरपंच प्रतिनिधि सह पंच मिथलेश शर्मा, सुनील कुमार झा, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार उर्फ बृजु , टूनटून ठाकुर, शंभू सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद सिंह, नवीन कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह, शिवशंकर भगत, ग्रामीण पूर्वी मंडल अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता विकास कुमार, मंटुन मिश्रा, बंटी कुमार, देवेन्द्र पोद्दार, सुनील सिंह, अतिपिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुंदन कुमार कानू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

Share This Article