पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर मालगाड़ी के 20 वैगन रैक बेपटरी होने के कारण कई ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक रद्द

DNB Bharat

 

डीएनबी भारत डेस्क 

हाजीपुर- पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर मालगाड़ी के 20 वैगन रैक के बेपटरी हो जाने के कारण कई ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक के लिए निरस्त कर दिया। जिसकी विभागीय जानकारी हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने दी। निम्नानुसार परिचालन रद्द किये जाने वाली ट्रेन –

- Sponsored Ads-

रद्द की गई ट्रेनें
1. गया से 21.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस।
2. गया से 21.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 03691 गया-डेहरी ऑन सोन स्पेशल।
3. डेहरी ऑन सोन से 21.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 03692 डेहरी ऑन सोन-गया स्पेशल।
4. डेहरी ऑन सोन से 21.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 03693 डेहरी ऑन सोन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन स्पेशल।
5,. पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से 21.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 03694 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन डेहरी ऑन सोन स्पेशल।

रेलवे ने जारी किया आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 
डीडीयू-गया रेलखंड पर कुम्हाऊ में मालगाड़ी के अवपथन के कारण विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

पंडित दिन दयाल उपाध्याय – 7388898100, 05412-272260, गया- 7070096337, 7070096327

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article