जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, टूटे हुए तटबंध और बाढ़ राहत शिविरों का किया निरीक्षण

DNB Bharat Desk

 

लोकायन नदी जलस्तर घटने से लोगों ने ली राहत की सांस

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-हिलसा अनुमंडल के बांध टूटने से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर सोमवार को पहुंचे। एकंगरसराय प्रखंड के पंचायत मंडाक्ष में बेलदारी बीघा गांव में बांध टूटने से हुई तबाही का जायजा लेते हुए उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

- Sponsored Ads-

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, टूटे हुए तटबंध और बाढ़ राहत शिविरों का किया निरीक्षण 2बाढ़ का पानी कम होने के बाद महामारी फैलने की आशंका को देखते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जल जमाव वाले क्षेत्रों में ब्लीचिंग का छिड़काव करने, नालों की सफाई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें चालू किया जाए।जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई और स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, टूटे हुए तटबंध और बाढ़ राहत शिविरों का किया निरीक्षण 3प्रभावितों को सूखा नाश्ता, बिस्कुट और पॉलीथीन शीट का वितरण किया जा रहा है। पशुओं के लिए भी दवा और चारे की व्यवस्था की गई है। डीएम ने बाढ़ प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बांधों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति न आए।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, टूटे हुए तटबंध और बाढ़ राहत शिविरों का किया निरीक्षण 4उन्होंने हिलसा प्रखंड के कुसेतागढ़ बांध का भी निरीक्षण किया और इसकी मरम्मत जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा बाढ़ आपदा के वक्त किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article