समस्तीपुर में रेल पुलिस ने तीन कुली को लिया हिरासत में, कुलियों ने किया डीआरएम का घेराव

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री का सामान बाहर ला रहे तीन कुली को रेल पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तीन कुली के पुलिस के द्वारा हिरासत में लेने के बाद रेल पुलिस कार्यालय में कुली जमा हो गए और हंगामा करने लगे बाद में फिर सभी कुली एकसाथ होकर डीआरएम कार्यालय का भी घेराव किया। दरअसल रेल पुलिस का कहना है कि समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर निकास द्वार पर तीनों कुली को बैग में अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है जबकि कुली का कहना है कि गंगा सागर एक्सप्रेस से आए एक यात्री का बैग तीनों कुली लेकर बाहर निकल रहे थे। तभी निकास द्वार पर जांच के क्रम में बैग से शराब की बोतलें निकली।

- Sponsored Ads-

बैग जांच के दौरान ही अवैध शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने कुलियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद एक एक कर कुली रेल थाने में जुटने लगे और अपने साथी कुली को रिहा करने की मांग करने लगे। पुलिस के द्वारा उक्त कुली को रिहा नहीं करने के उपरांत कुलियों ने हंगामा शुरू कर दिया और फिर डीआरएम कार्यालय का घेराव कर कुलियों की रिहाई की मांग की।

समस्तीपुर से अनिल चौधरी 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article