मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महासप्तमी पर्व के अवसर पर दुर्गा पूजा समिति खाजपुरा, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति शेखपुरा, दुर्गा आश्रम तथा डाकबंगला रोड स्थित नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। डाकबंगला रोड स्थित पंडाल में देवी दर्शन एवं पूजा अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री ने समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित आयोजकगण, अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article